Published On:Saturday, March 1, 2014
Posted by NJFI media
आमिर ने 10 करोड़ में खरीदी बम प्रूफ कार, देश में सिर्फ तीन लोगों के पास है ऐसी गाड़ी!
मुंबईः बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने ऐसी कार खरीदी है, जिस पर बम धमाके का भी असर नहीं होता। यह कार मर्सिडीज बेंज खास लोगों के लिए बनाती है। इसकी कीमत करीब दस करोड़ रुपए बताई जाती है। इस खास मर्सिडीज बेंज S600 कार में आमिर हाल ही में देखे गए। अंग्रेजी अखबार 'मिड डे' के मुताबिक आमिर ने कुछ समय पहले धमकियां मिलने के बाद यह कार खरीदी है।
सूत्रों की मानें तो, आमिर देश के ऐसे तीसरे शख्स हैं जिनके पास ऐसी कार है। देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ही अब तक ऐसी सुरक्षा वाली कार में चला करते थे। अब आमिर भी इनमें शामिल हो गए हैं। बुलेटफ्रुफ कार तो कई लोगों के पास है, लेकिन बमप्रूफ मॉडल खासतौर पर वीवीआईपी के लिए बनाया जाता है।
आमिर को पहली बार इस कार में उस वक्त देखा गया जब वो मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में पार्टी करने पहुंचे थे। सूत्रों ने बताया कि आमिर को कुछ महीने पहले धमकी मिली थी। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में की थी और पुलिस ने उन्हें प्रोटक्शन भी दिया था। लेकिन अपने परिवार और करीबी दोस्तों के दबाव के चलते उन्होंने इस कार को खरीद लिया।


