Published On:Saturday, March 1, 2014
Posted by NJFI media
आज 11 बजे देखें 'सत्यमेव जयते-2
मुंबई। आमिर खान के मोस्ट पॉपुलर टीवी शो 'सत्यमेव जयते-2' की 2 मार्च से शुरुआत हो रही है। इस शो की टैग लाइन है कि अगर आपको देश की फिक्र है तो जरूर देखें आमिर के साथ 'सत्यमेव जयते'। वैसे, शो को शुरू करने से पहले आमिर ने इसका जबरदस्त ढंग से प्रमोशन किया है।
वैसे, आमिर के इस शो में दर्शकों को बांधे रखने का पूरा मसाला है, इसलिए आमिर को टीआरपी की कोई चिंता नहीं है। 'सत्यमेव जयते' के पहले संस्करण ही तरह इस बार भी शो का समय 11 बजे ही रखा गया है।
आमिर का कहना है कि 'सत्यमेव जयते' देश और देशावासियों के बीच की प्रेमकहानी है। वैसे, इस शो के जरिए वाकई में देश की तस्वीर बदल सकती है, क्योंकि यह शो उस समय प्रसारित हो रहा है, जब देश में अप्रैल-मई में आम चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में किसी भी कहानी का असर आने वाले लोकसभा चुनावों पर पड़ सकता है।


