Published On:Saturday, March 1, 2014
Posted by NJFI media
कायम है VIP का रुतबा: पहुंचाया गया घर का खाना, रजाई और गद्दे
लखनऊ. सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय कुकरैल पिकनिक स्पाट के वन विभाग के गेस्ट हाउस में पुलिस हिरासत में हैं। लेकिन ‘वीआईपी’ का उनका रुतबा यहां भी कायम है। राय को घर का भोजन उपलब्ध कराया गया। उनके लिए खास रजाई-गद्दों का इंतजाम हुआ। उनकी कंपनी सहारा के कर्मचारी रातभर गेस्ट हाउस में तैनात रहे।
सुब्रत राय की हिरासत के बाद गेस्ट हाउस के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आम लोगों का आना-जाना बंद कर दिया गया है। सहारा प्रमुख को 4 मार्च को सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। इस बीच, शनिवार को सहारा ग्रुप ने राय की सुरक्षा को लेकर पुलिस का आवेदन दिया। कोर्ट ने इसका संज्ञान लेते हुए कहा कि सुब्रत रॉय को गेस्ट हाउस में ही रखा जाए।


