Published On:Saturday, March 22, 2014
Posted by NJFI media
पाकिस्तान: टैंकर व बसों की टक्कर में 40 की मौत
इस्लामाबाद, एजेंसी। शनिवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में तेल के एक टैंकर व 2 बसों के बीच हुई भीषण टक्कर में 20 लोगों की मौत हो गई.
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बलूचिस्तान प्रांत के हब जिले में गडनी नाके के नजदीक एक तेल टैंकर की 2 बसों से भिड़त हो गई.
बसों में 100 से अधिक लोग सवार थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विपरीत दिशा से आ रही एक बस आरसीडी हाईवे पर टैंकर से टकरा गई, जबकि दूसरी बस भी तेज गति से आने की वजह से टैंकर से टकरा गई.
टक्कर के बाद टैंकर में आग लग गई जिससे बस भी इसकी चपेट में आ गई.
पुलिस का कहना है कि इनमें से एक बस दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची तथा दूसरी क्वेटा शहर जा रही थी.
घायलों को हब शहर के जाम गुलाम कादिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कईयों की हालत नाजुक है.
अस्पताल सूत्रों के अनुसार मृतकों का शव पूरी तरह जल गया है और उनकी पहचान मुश्किल है.
(जानो दुनिया के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. अब आप हमसे फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं.

