Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Saturday, March 1, 2014
Posted by NJFI media

सऊदी अरब में 5 भारतीयों को जिंदा गाड़ा था

रियाद। सऊदी अरब में तीन लोगों ने २०१० में पांच भारतीय मजदूरों को यातनाएं दी और उन्हें जिंदा दफन कर दिया। तीनों ने कतीफ जनरल कोर्ट में यह बात कबूल की। एशियाई मजदूरों के सड़े-गले शव हाल ही में पूर्वी प्रांत के कतीफ में सफवा के एक खेत में मिले। बताया जा रहा है कि इनकी मौत २०१० में हुई थी। इन हत्याओं के सिलसिले में अब तक २५ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
एक दोषी ने कोर्ट में बताया कि वह शराब और नशीली दवाओं का सेवन करते हुए एक मित्र के साथ घूम रहा था तभी उसके पास रात करीब १० बजे एक अन्य दोस्त का फोन आया जिसने तुरंत खेत पर आने के लिए कहा। इस शख्स ने कोर्ट को बताया, `जब हम खेत पर पहुंचे, हमने पांच मजदूर देखे जिनके हाथ सीट से बंधे थे। जब मेरे साथ वाले दोस्त ने पूछा कि इन्हें क्यों बांधा गया है तो मेजबान दोस्त ने कहा कि इनमें से एक ने उसके प्रायोजक की बेटी और अन्य महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया।’
इसके बाद उसने कहा कि हम लोगों ने उन्हें उनके पहचान पत्रों के साथ ही िंजदा दफन कर दिया। सुबह नमाज का वक्त होने के कारण मैं मेरा दोस्त खेत से चले गए जबकि मेजबान दोस्त अकेला वहीं था। अली हबीब नाम के शख्स को इस इलाके की खुदाई के वक्त पीड़ितों के वंâकाल मिले हैं। श्रद्धा/०१मार्च२०१४/१२ः००

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 12:11 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 12:11 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "सऊदी अरब में 5 भारतीयों को जिंदा गाड़ा था "

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter