Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Saturday, March 1, 2014
Posted by NJFI media

राहुल को चूमने की मिली सजा, पति ने जिंदा जलाया


गुवाहाटी : असम के जोरहट में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को चूमने वाली महिला को उसके पति ने ही जलाकर मार डाला। एक रिपोर्ट के मुताबिक महिला के पति ने खुद को भी आग के हवाले कर लिया, लेकिन वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। रिपोर्ट की मानें तो महिला की ओर से राहुल गांधी को किस करने के बाद से ही पति-पत्नी दोनों में अनबन चल रही थी। कहा जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने से पहले पति और पत्‍नी में काफी कहासुनी भी हुई थी।

गौरतलब है कि असम के जोरहट में बुधवार को कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं से घिरे राहुल गांधी उस वक्त शरमा गए थे जब उनपर चौतरफा चुंबनों की बौछार होने लगी। महिलाओं के बीच बैठे राहुल गांधी फौरन उठ खड़े हुए। चेहरा शर्म से लाल हो गया। लेकिन राहुल गांधी को दिया गया किस उस महिला को भारी पड़ा और शनिवार को उसके पति ने उसे जलाकर मार डाला।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 12:04 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 12:04 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "राहुल को चूमने की मिली सजा, पति ने जिंदा जलाया"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter