Published On:Saturday, March 15, 2014
Posted by NJFI media
पति ने बड़ी बेरहमी से की पत्नी की हत्या
आगरा। ताज नगरी आगरा में एक व्यक्ति ने शुक्रवार को अपनी पत्नी के हाथ पैर बांधकर उसे लकड़ी के हथौड़े से पीटकर और कैंची घोंपकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि घटना के दौरान कमरा अंदर से बंद था और महिला के हाथ-पैर बिजली के तार से बंधे थे। टीवी का आवाज तेज होने के कारण उसके चिल्लाने की आवाज भी दब गई।
पुलिस निरीक्षक अरूण कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच और सबूतों से पता चलता है कि अपने तीन बच्चों के साथ अकेले रह रही 35 वर्षीया सीमा की हत्या उसके पति राम अग्रवाल ने की है। पड़ोसियों द्वारा सूचना देने के बाद पुलिस लश्करपुर स्थित सीमा के किराए के कमरे में पहुंची। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी के तौर पर सीमा के पति राम की पहचान हुई है, जबकि उसके साथी की पहचान होनी अभी बाकी है।

