Published On:Saturday, March 15, 2014
Posted by NJFI media
राहुल के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगे वरुण गांधी
सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुटे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महासचिव वरुण गांधी पड़ोस के अमेठी क्षेत्र में अपने चचेरे भाई कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं प्रत्याशी राहुल गांधी के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगे।
वरुण ने संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत में एक सवाल पर पारिवारिक रिश्तों का हवाला देते हुए अमेठी में अपने चचेरे भाई राहुल के खिलाफ चुनाव प्रचार करने से साफ इनकार कर दिया।

