Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Friday, March 7, 2014
Posted by NJFI media

नरेंद्र मोदी के गढ़ में आज फिर ताल ठोकेंगे केजरीवाल


Image Loading

महिला दिवस पर भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी दिल्ली में हैं, तो आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल मोदी के गढ़ गुजरात में। आज केजरीवाल मोदी के गढ़ से मोदी के खिलाफ ताल ठोकेंगे। आज अहमदाबाद में केजरीवाल की रैली है।
इससे पहले केजरीवाल रोड शो करेंगे और जगह-जगह सभाएं करेंगे। अहमदाबाद की इस रैली में केजरीवाल के निशाने पर पूरी तरह से नरेंद्र मोदी होंगे। पिछले 3 दिन से केजरीवाल गुजरात के दौरे पर हैं और उनका दावा है कि वो मोदी के विकास की पोल खोलने आए हैं।
केजरीवाल का कहना है कि गुजरात में अंबानी-अडानी का विकास हुआ, आम आदमी का नहीं। इसी को लेकर कल केजरीवाल ने मोदी से 16 सवाल भी पूछे थे और उनसे मुलाकात के लिए भी निकले थे। लेकिन मोदी ने मिलने का वक्त नहीं दिया।
कल गुजरात दौरे के तीसरे दिन आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का वक्त नहीं मिला। केजरीवाल बिना समय लिए ही मोदी से मिलने जा रहे थे, लेकिन मुलाकात का वक्त नहीं मिलने के बाद केजरीवाल वापस लौट गए।
केजरीवाल ने गुजरात के विकास के दावों पर सवाल उठाते हुए मोदी सरकार से कई सवाल पूछे। केजरीवाल ने मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि किसान आपकी सरकार से दुखी है। हाल में 800 किसान आत्मह्त्या कर चुके हैं। बिजली के कनेक्शन के लिए 4 लाख किसानों ने कई साल से अप्लाई किया है, तो बिजली कहां से दे दी। कौड़ियों के भाव जमीन दी जी रही है औऱ बेहद कम मुआवजा दिया जा रहा है। अदानी और अंबानी को आप सस्ते दामों पर जमीन दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कच्छ के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। कच्छ के किसानों को आपने जमीनों से निकालने के लिए सुप्रीम कोर्ट में केस किय़ा है। आपके पास कितने हेलीकॉप्टर हैं। दो दिन से हम लोग औऱ हमारे साथी गुजरात में घूम रहे हैं। हम लोग इसलिए आए थे, क्योंकि पिछले एक साल से मोदी जी औऱ मीडिया के कुछ लोग कह रहे हैं कि यहां विकास हो गया, भ्रष्टाचार नहीं है किसान खुश हैं।
केजरीवाल ने कहा कि हमारे मन में जिज्ञासा थी कि हम देखें कि पिछले 2 दिन में हमने जो देखा वो शॉकिंग है। जो बताया जा रहा है उससे अलग है। हम मोदी जी से मिलने उनके घर जा रहे हैं और सारे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने हमारी चिट्टी का जवाब भी नहीं दिय़ा था। उस पर भी चर्चा करेंगे। 16 प्रश्न हमारे दिमाग मे हैं।
केजरीवाल ने मोदी से पूछा, आपके शासन काल में कृषि उत्पादन मे कमी आई है। तो किस आधार पर आप कह रहे हैं कि कृषि दर 121 पर्सेंट से बढ़ रही है। आप दावा करते है कि गुजरात में भ्रष्टाचार खत्म किया है। लेकिन गांवों और नगरों में छोटे कामों के लिए भी रिश्वत देनी पड़ती है। बाबू भाई बोखारिया और सोलंकी आज भी आपके मंत्रिमंडल में हैं। क्या गुजरात में और कोई ईमानदार नहीं मिला मंत्री बनाने को।
अंबानी के दामाद को भी आपने मंत्री बना दिया। युवाओं को ठेके की नौकरी पर रखकर शोषण किया जा रहा है। 5300 रुपये हर महीने देते हैं। अच्छी शिक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है। गुजरात के स्कूलों के हाल बुरे हैं। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में विकास के बढ़-चढ़कर दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हमने पिछले दो दिनों में पाया कि यहां ठीक इसके उलट है। मोदी सरकार ने सोलर पावर सस्ते दामों पर बेच दिए।
केजरीवाल ने कहा कि मोदी कहते हैं कि गुजरात में भ्रष्टाचार नहीं है लेकिन लोगों से बात करके हमें पता चला कि पूरे राज्य में भ्रष्टाचार फैला है। आप ऐसे दावे कैसे कर सकते हैं। हम मोदी से पूछना चाहते हैं कि क्या वो केजी बेसिन से निकली गैस के दाम बढ़ाएंगे। हमने पाया कि मोदी के कई दावे पूरी तरह झूठे हैं।
छोटे उद्योगों को बंद किया गया है। ये किस तरह का विकास है। सरकारी दफ्तरों में बहुत ज्यादा करप्शन है। बाबू बुखारिया और पुरुषोत्तम सोलंकी जैसे दागी मंत्री सरकार का हिस्सा कैसे बने हुए हैं। ये नेता भ्रष्ट हैं और इनके खिलाफ कई मामले लंबित हैं।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 10:15 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 10:15 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "नरेंद्र मोदी के गढ़ में आज फिर ताल ठोकेंगे केजरीवाल"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter