Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Monday, March 17, 2014
Posted by NJFI media

दंगों के लिए मोदी को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार: शरद पवार

sharad-pawar

मुंबई
कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार की अहम सहयोगी एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने एक बार फिर कहा है कि 2002 के गुजरात दंगों के लिए नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। पवार ने अपना बयान उस वक्त दोहराया है, जब ठीक एक दिन पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 2002 दंगों में मोदी को एसआईटी द्वारा क्लीन चिट दिए जाने को जल्दबाजी करार देते हुए मामले में जिम्मेदारी तय किए जाने की बात कही।
न्यूज चैनल एनडीटीवी को दिए गए इंटरव्यू में शरद पवार ने कहा कि 2002 के गुजरात दंगा मामले में जब कोर्ट ने नरेंद्र मोदी को दोषमुक्त कर दिया है तो फिर उन्हें इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'जब कोर्ट ने कुछ कहा है तो हमें इसे स्वीकार करना चाहिए। अब इस मुद्दे को क्यों उठाया जा रहा है?'
पढ़ें खबर: मोदी को क्लीन चिट जल्दबाजी, दंगों की जिम्मेदारी तय हो: राहुल

हालांकि, शरद पवार ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव से पहले और बाद में यूपीए के साथ ही रहेंगे। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दूसरी सभी पॉलिटिकल पार्टियों के नेताओं की तरह नरेंद्र मोदी के साथ भी उनके अच्छे संबंध हैं। उन्होंने कहा कि वह शत्रुता की राजनीति में यकीन नहीं रखते हैं।

किस सीट पर कौन है उम्मीदवार, देखने के लिए यहां क्लिक करें।

गुजरात दंगों को लेकर रविवार को दिए गए राहुल गांधी के बयान पर शरद पवार ने कहा कि अगर उनके पास कुछ अलग जानकारी है तो मुझे इसके बारे में पता नहीं है। मैं तो सिर्फ वही कह रहा हूं, जो कोर्ट ने कहा है।

जानें, कब कहां कितने राउंड में पड़ेंगे वोट
गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए गए इंटरव्यू में 2002 के दंगों के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि मोदी को क्लीन चिट देना जल्दबाजी है, अभी इस पर ऊपरी अदालतों का फैसला आना बाकी है। 

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 6:19 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 6:19 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "दंगों के लिए मोदी को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार: शरद पवार"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter