Published On:Sunday, March 16, 2014
Posted by NJFI media
लापता विमान की जांच चालकों पर केंद्रित हुई
परिवहन मंत्रालय द्वारा जारी बयान में आज कहा गया कि अधिकारियों ने चालक के परिवार के सदस्यों से बात की और विशेषज्ञ चालक के उड़ान सिमुलेटर की जांच कर रहे हैं। 15 मार्च को पुलिस ने सह चालक के घर की भी तलाशी ली।
18,365 घंटे की उड़ानें भर चुके 53 वर्षीय कैप्टन जाहरी विमान प्रशिक्षक भी हैं। 8 मार्च को विमान के संदिग्ध रूप से गायब हो जाने के बाद से वे खबरों में हैं। उनके घर से मिले फ्लाइट सिमुलेटर पर भी मीडिया में सवाल उठ रहे थे।
अधिकारियों ने कहा कि पुलिस चालकों की निजी, राजनैतिक और धार्मिक पृष्ठभूमि की भी जांच कर रही है।

