Published On:Wednesday, March 26, 2014
Posted by NJFI media
उत्तर प्रदेश में दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से यूपी एटीएस ने दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों चुनाव से पहले किसी आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। इनके पास से विस्फोटक भी बरामद हुए हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकी तहसीन अख्तर उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया था और मोनू ने ही इनकी जानकारी दी थी, जिसके बाद यूपी पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है।

