गया/पटना. नक्सलियों ने बीती देर रात गया के डुमरिया के दो गांवों में मोबाइल के दो टावर को ब्लास्ट कर ध्वस्त कर दिया। इस घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ पर गांव सहित पूरे गया में भय का माहौल बन गया है। नक्सलियों ने गुरुवार को पूरे बिहार-झारखंड को बंद रखने की घोषणा की है।
आज नरेंद्र मोदी की गया में रैलीभी होनी है। ऐसे में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात नक्सलियों ने गया में एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को तार-तार कर दिया। नक्सलियों ने करीब सैकड़ों की संख्या में आकर इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में दो एयरटेल कंपनी के मोबाइल टावर को डाइनामाइट लगा कर ध्वस्त कर दिया। नक्सलियों ने टावर रूम से पहले गार्ड को निकाला फिर यहां ब्लास्ट किया। ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने मौके पर आग भी लगा दी।
दोनों मोबाइल टावर कोटी थानाक्षेत्र के मंझौली बाजार और डुमरिया बाजार में स्थित थे। सुबह जब मौके पर पुलिस पहुंची तो उन्हें नक्सलियों द्वारा लगाए गए चुनाव बहिष्कार के बैनर-पोस्टर भी मिले। वहीं, डुमरिया की सड़क पर एक बम भी मिला।
बताया जाता है कि 27 मार्च 2013 को नक्सलियों के जोनल कमांडर नरेश यादव उर्फ परमजीत सहित दस नक्सलियों को पुलिस ने मार गिराया था। इसी को लेकर नक्सलियों ने आज बिहार और झारखंड को बंद रखने की घोषणा भी की है। वहीं, गया में आज
नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा भी होनी है। ऐसे में गया प्रशासन काफी अलर्ट हो गया है।
About the Author
Posted by NJFI24x7.in
on 9:46 PM. Filed under
Patna
.
You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0.
Feel free to leave a response
By NJFI media
on 9:46 PM. Filed under
Patna
.
Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response