Published On:Monday, March 3, 2014
Posted by NJFI media
ठीक से पैकेज कर भुनाया जा रहा है मोदी को
मुंबई। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के बारे में कहा कि वह एक ऐसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं जिन्हें बढि़या से पैकेज करके भुनाया जा रहा है।
मोदी दावा करते हैं कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआइ) से सर्वाधिक लाभान्वित गुजरात हुआ है जबकि उसे वर्ष 2000 की शुरुआत से पिछले 13 वर्षो में केवल आठ अरब डॉलर विदेशी निवेश मिला है। 1.38 लाख करोड़ रुपये कर्ज के साथ गुजरात देश का तीसरा सबसे अधिक कर्ज लेने वाला प्रदेश बन गया है। यह प्रदेश एफडीआइ के मामले में देश में छठे स्थान पर है।
शर्मा ने कहा कि मोदी को अच्छे तरीके से पैकेज कर बेचा जा रहा है। कई बार आपको पैकेजिंग आकर्षक लगती है लेकिन उत्पाद का क्या? यह निम्न स्तरीय हो सकता है। शर्मा ने कहा कि वर्ष 2000 से 2013 के बीच महाराष्ट्र में सर्वाधिक 63 अरब डॉलर का निवेश हुआ है।
मोदी विकास के मॉडल और निवेश के बारे में कहते हैं कि राज्य सरकार की ओर से 10 से 14 खरब रुपये निवेश के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

