Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Monday, March 3, 2014
Posted by NJFI media

भाजपा को है पछतावा तो बनवाए बाबरी मस्जिद: आजम खान

भाजपा को है पछतावा तो बनवाए बाबरी मस्जिद: आजम खान
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खान ने सोमवार को कहा कि मुसलमानों से अपने पापों की माफी मांग रही भारतीय जनता पार्टी को अगर वाकई अपने किए का पछतावा है तो उसे अयोध्या में बाबरी मस्जिद का निर्माण कराना चाहिए। 
 
खां ने अपने आवास पर नगर विकास तथा नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन से जुड़ी 511 करोड़ रुपए लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद कहा कि भाजपा के लोग मुसलमानों से माफी मांग रहे हैं, मगर इन फासीवादी लोगों का कोई भरोसा नहीं है। अगर उसे वाकई पछतावा है तो भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह को अयोध्या में बाबरी मस्जिद बनवानी चाहिए और हम कुम्भ का काम देखेंगे। 
 
उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी कहते हैं कि पिछले 10 साल में उनके शासन वाले गुजरात में एक भी दंगा नहीं हुआ। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार को बदनाम करने के लिए मुजफ्फरनगर में दंगा उन्हीं के लोगों ने कराया था।खान ने कहा कि मोदी की लखनऊ में हुई रैली फ्लॉप साबित हुई।
 
मोदी ने रैली में मेरी भैंसों की बातें कीं। इससे पता चलता है कि उनमें नेतागीरी की क्षमता नहीं है। आजम ने हाल में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में मुलायम सिंह यादव के प्रस्तावित दौरे का विरोध किए जाने को दुखद करार देते हुए कहा कि विरोध करने वालों को यह बताना चाहिए कि उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगा प्रभावित लोगों के लिए क्या किया। उन्होंने दावा किया कि यादव देश के सबसे धर्मनिरपेक्ष राजनेता हैं। अगर वह धर्मनिरपेक्ष नहीं हैं तो कोई दूसरा कोई राजनेता में यह गुण नहीं है।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 10:09 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 10:09 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "भाजपा को है पछतावा तो बनवाए बाबरी मस्जिद: आजम खान"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter