Published On:Thursday, March 6, 2014
Posted by NJFI media
कश्मीरी छात्रों के खिलाफ देशद्रोह के आरोप ठीक नहीं हैं : उमर
श्रीनगर, 6 मार्च : जम्मू..कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज कहा कि मेरठ में कश्मीरी छात्रों के खिलाफ उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा देशद्रोह के आरोप लगाना ‘‘अस्वीकार्य कड़ा दंड’’ है और इसे वापस लिया जाना चाहिए । एक क्रिकेट मैच के दौरान पाकिस्तान टीम के पक्ष में नारे लगाने के लिए ये आरोप लगाए गए हैं जिस मैच में भारत की हार हो गई थी ।


