Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Thursday, March 6, 2014
Posted by NJFI media

आशुतोष, शाजिया को पूछताछ के लिए ले गई दिल्ली पुलिस

 Image Loading
आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष और शाजिया इल्मी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झड़प के दौरान हिंसा करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है और दिल्ली पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए ले गई है।
पुलिस ने बताया कि शाजिया को उनके ग्रेटर कैलाश स्थित आवास से महिला पुलिस कर्मियों की एक टीम ने उठाया और उन्हें पूछताछ के लिए संसद मार्ग पुलिस थाना लाया गया है। वहीं, पत्रकार से नेता बने आशुतोष को आप के मॉडल टाउन कार्यालय से उठाया गया और उन्हें संसद मार्ग थाना ले जाया जा रहा है। आप नेता एवं दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती भी पुलिस थाना पहुंचे हैं। यहां भाजपा मुख्यालय के बाहर हुई झड़प के सिलसिले में शाजिया और आशुतोष तथा आप के अन्य स्वयंसेवियों के खिलाफ बीती रात संसद मार्ग पुलिस थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने शुरुआत में 33 लोगों को हिरासत में लिया था, जिनमें से 14 को बीती रात गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य लोगों को छोड़ दिया गया। एक स्थानीय अदालत ने आज दोपहर आप के 14 स्वयंसेवियों की जमानत मंजूर कर ली। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शन स्थल पर मौजूद एवं पहचाने गए सभी लोगों का नाम प्राथमिकी में शामिल किया गया है। पुलिस ने बताया कि आप के 13 कार्यकर्ता और भाजपा के 10 समर्थक सहित करीब 28 लोग झड़पों में घायल हुए हैं। शाजिया ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस आप पर निशाना साध रही है और इस बात पर आश्चर्य जताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। शाजिया ने दावा किया कि कल, हमें दिल्ली पुलिस का भेदभाव देखने को मिला, जो शांति से प्रदर्शन कर रहे आप समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए भाजपा से मिल गई। पुलिस को भाजपा मुख्यालय के अंदर से फेंकी गई ईंट, पत्थर और कुर्सियां नहीं दिखाई दी..उन्हें सिर्फ बाद में जवाब देते हुए लोग नजर आए। पुलिस भाजपा समर्थकों को बचा रही है। पुलिस ने आप के प्रदर्शन को पूरी तरह से गैर कानूनी बताया है क्योंकि पार्टी ने इसकी इजाजत नहीं ली थी। आशुतोष ने आप कार्यकर्ताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस पर पूर्वाग्रह रखने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि झड़प में आप कार्यकर्ता घायल हुए। भाजपा नेताओं ने हमारे समर्थकों को पीटा। दिल्ली पुलिस ने उस वक्त कार्रवाई की जब भाजपा कार्यालय में फूलों के गमले क्षतिग्रस्त हुए लेकिन जब हमारे समर्थक घायल हुए उस वक्त उन्होंने कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने बताया कि उसे समूची घटना की वीडियोग्राफी मिली है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में और गिरफ्तारी होने की संभावना है।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 4:49 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 4:49 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "आशुतोष, शाजिया को पूछताछ के लिए ले गई दिल्ली पुलिस "

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter