Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Wednesday, March 19, 2014
Posted by NJFI media

मोदी के खिलाफ केजरीवाल का समर्थन नहीं करेगी कांग्रेस

Image Loading

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारने का अपना संकल्प जताया और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को समर्थन देने से इंकार किया।
कांग्रेस नेतृत्व ने बुधवार को कहा कि उसने वाराणसी में मोदी के मुकाबले के लिए तीन उम्मीदवारों को शार्टलिस्ट किया है और अंतिम पसंद जल्द घोषित की जायेगी।
कांग्रेस प्रवक्ता एवं केन्द्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि वाराणसी सीट के लिए कई नाम विचाराधीन है। कांग्रेस एक मजबूत उम्मीदवार उतारेगी और हम पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।
यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस अपना उम्मीदवार क्यों नहीं घोषित कर रही है और क्या वह केजरीवाल की उम्मीदवारी का समर्थन करेगी, शर्मा ने कहा कि क्या उम्मीदवारों की कोई कमी है। पार्टी सूची में इसकी घोषणा समय पर की जायेगी। प्रश्न नहीं उठता है :केजरीवाल के समर्थन का:। कांग्रेस अपने बलबूते पर अपनी ताकत से चुनाव लड़ेगी।
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा कि कांग्रेस मोदी के खिलाफ वाराणसी में और साथ ही गुजरात में वह जिस सीट से लड़ेंगे, वहां मजबूत उम्मीदवार उतारेगी।
कल कांग्रेस ने समान विचारधारा वाले सभी दलों से वाराणसी में मोदी के खिलाफ उसके उम्मीदवार को समर्थन देने की अपील की थी।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 7:13 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 7:13 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "मोदी के खिलाफ केजरीवाल का समर्थन नहीं करेगी कांग्रेस"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter