पूर्व कांग्रेस नेता जगदंबिका पाल बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए. वहीं मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है.
सूत्रों के हवाले से खबर है कि जगदंबिका पाल को भाजपा डुमरियागंज से टिकट दे सकती है. लेकिन वहां के भाजपा कार्यकर्ता इसका विरोध कर रहे हैं.
जगदंबिका पाल के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं काफी दिनों से थीं. लेकिन इन अटकलों को उस समय बल मिला जब पिछले दिनों उन्होंने यूपी प्रभारी अमित शाह से दिल्ली के गुजरात भवन में मुलाकात की थी.
जगदंबिका पाल ने अहम जिम्मेदारी न होने का हवाला देते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने कहा था कि वह कांग्रेस में खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे.
जगदंबिका पाल ने कांग्रेस में अपमानित होने की बात स्वीकार की थी.
सपा से तोड़ा भाजपा से नाता जोड़ा
वहीं कुछ दिनों पहले सपा का दामन छोड़ने वाले राजू श्रीवास्तव भी बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए. सपा ने उन्हें कानपुर से लोकसभा का टिकट दिया था लेकिन उन्होंने टिकट लौटा दिया था.
उल्लेखनीय है कि कार्यकर्ताओं को तरजीह देने के दावों के बीच भाजपा पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि उसकी नजर चुनाव जिताने वाले प्रत्याशियों पर है. इसके लिए बाहरी लोगों से भी उसे परहेज नहीं है. अमित शाह ने कहा था कि पार्टी में शामिल होने के बाद कोई बाहरी नहीं रह जाता.
कुछ दूसरे नेताओं के पार्टी में शामिल होने के कयासों पर शाह का कहना था कि बहुत लोग संपर्क में हैं जो जुड़ते जाएंगे दिखते जाएंगे.
About the Author
Posted by NJFI24x7.in
on 7:11 AM. Filed under
national
.
You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0.
Feel free to leave a response
By NJFI media
on 7:11 AM. Filed under
national
.
Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response