Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Saturday, March 1, 2014
Posted by NJFI media

शुरू हुआ नेवी चीफ का सिलेक्शन प्रोसेस


रंजीत कुमार, नई दिल्ली
नेवी का अगला चीफ कौन होगा, इन उलझनो के बीच डिफेंस मिनिस्ट्री ने नौसेना प्रमुख का सिलेक्शन प्रोसेस शुरू कर दिया है। सिंधुरत्न पनडुब्बी में हुई दुर्घटना के बाद नौसेना प्रमुख एडमिरल डी.के. जोशी के इस्तीफे से पैदा संकट से सरकार निपटने की कोशिश में है।
तीन नामों की चर्चा
सूत्रों ने बताया कि आमतौर पर नए प्रमुख की नियुक्ति की प्रक्रिया मौजूदा चीफ के रिटायर होने से कुछ महीना पहले ही शुरू हो जाती है, लेकिन मौजूदा माहौल में सरकार के लिए नेवी चीफ की पोस्ट ज्यादा दिनों तक खाली रखना नए विवादों और अटकलों को जन्म देगा। लिहाजा अगले हफ्ते तक नौसेना प्रमुख के तौर पर तीन नामों में फैसला करना होगा। इनमें कार्यवाहक प्रमुख एडमिरल डी.के. धवन, पश्चिमी नौसैनिक कमांड के प्रमुख वाइस एडमिरल शेखर सिन्हा और पूर्वी नौसैनिक कमांड के प्रमुख वाइस एडमिरल अनिल चोपड़ा हैं।
समय पर नहीं चेते
रक्षा सूत्रों ने कहा कि यदि रक्षा मंत्रालय नेवी हेडक्वॉर्टर के 2010 से दी जा रही चेतावनियों पर ध्यान देता तो पनडुब्बियां दुर्घटना का शिकार नहीं होतीं। नौसेना की पनडुब्बियों की गिरती हालत को लेकर नौसेना मुख्यालय ने लगातार आगाह किया था। लेकिन रक्षा मंत्रालय ने इन्हें नजरअंदाज किया। यही वजह है कि पिछले कई सालों से विचार करते रहने के बावजूद नौसेना के लिए छह नई पनडुब्बियों की खरीद के लिए अंतरराष्ट्रीय टेंडर नहीं निकाला जा सका है।  

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 12:14 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 12:14 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "शुरू हुआ नेवी चीफ का सिलेक्शन प्रोसेस"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter