Published On:Saturday, March 1, 2014
Posted by NJFI media
AAP का मिशन यूपी, आज से झाड़ू चलाओ यात्रा
लखनऊ। आज से आम आदमी पार्टी के
मुखिया अरविंद केजरीवाल उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल फूकेंगे। केजरीवाल
आज लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की कैंपेनिंग की औपचारिक शुरुआत कर रहे हैं।
झाड़ू चलाओ बेइमान भगाओं यात्रा के दौरान अरविंद 3 दिनों तक यूपी के
अलग-अलग शहरों में रोड शो के जरिए लोगों से सीधे रूबरू होंगे।
आज
सुबह केजरीवाल कौशांबी में आप के दफ्तर से रैली की शुरुआत कर रहे हैं।
हापुड़, मुरादाबाद, बरेली में रोड करते हुए केजरीवाल हरदोई पहुंचेंगे। रदोई
में रात गुजारने के बाद 2 मार्च की सुबह उन्नाव के रास्ते अरविंद कानपुर
पहुचेंगे जहां सुबह 11 बजे एक रैली को संबोधित करेंगे। कानपुर में केजरीवाल
स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे।
3
मार्च को केजरीवाल इटावा और आगरा में रोड शो करेंगे। इस पूरे रास्ते रोड
शो को हिट बनाने के लिए पार्टी ने जोरदार तैयारियां की हैं। इस रोड शो के
जरिए केजरीवाल यूपी के एक बड़े हिस्से के लोगों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश
करना चाहते हैं।


