Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Saturday, March 15, 2014
Posted by NJFI media

गुजरात की सच्चाई क्यों नहीं दिखाते, मीडिया पर केजरीवाल के तेवर बरकरार

बेंगलूर. मीडिया को धमकाने पर हुई चौतरफा थू-थू के बाद भी दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के तेवर बरकरार हैं. आलोचनाओं से बेपरवाह आप नेता अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को फिर से मीडिया पर हमला किया. केजरीवाल ने कहा कि क्या उसमें नरेंद्र मोदी के गुजरात के बारे में सच्ची कहानी दिखाने का साहस है. बेंगलूर में अपना रोड शो के दौरान केजरीवाल ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि मीडिया नरेंद्र मोदी से संबंधित सच लोगों के सामने नहीं ला रहा.
अरविंद ने कहा कि क्यों मीडिया का एक खेमा मोदी के विकास के झूठे दावों को दिखाता है? केजरीवाल यहीं नहीं रुके. उन्होंने सवाल दागते हुए ये भी ट्वीट किया कि क्या मोदी के पिछले 10 सालों के राज में गुजरात में साठ हजार से ज्यादा छोटे उद्योग बंद हो गए हैं?
केजरीवाल ने कहा कि क्या मीडिया में देश के लोगों को गुजरात की असली कहानी दिखाने का साहस है? एक बड़ा सवालिया निशान है. एक दिन पहले ही केजरीवाल ने कथित तौर पर कहा था कि समूचा मीडिया बिका हुआ है और आप के सत्ता में आने पर मुद्दे की जांच के बाद मीडिया कर्मियों को जेल भेजा जाएगा. उनकी इस टिप्पणी के लिए हर ओर उनकी आलोचना हो रही है.
गौरतलब है कि केजरीवाल ने दो दिन पहले ही मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा था कि मीडिया पैसे लेकर काम करती है. केजरीवाल ने यहां तक कहा था कि अगर उनकी सरकार आई तो वो जांच कर मीडियावालों को जेल भेज देंगे. केजरीवाल ने यहां तक कहा था कि कई मीडियावाले पैसे लेकर मोदी का प्रचार कर रहे हैं. इसके बाद केजरीवाल का बचाव रखते हुए आप के कुछ नेताओं ने 3 चैनलों के नाम तक बताए. जिसको लेकर आम आदमी पार्टी को काफी आलोचना का शिकार होना पड़ा.

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 5:40 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 5:40 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "गुजरात की सच्चाई क्यों नहीं दिखाते, मीडिया पर केजरीवाल के तेवर बरकरार"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter