Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Saturday, March 15, 2014
Posted by NJFI media

शहीद सिपाही राठौर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार


अनूपपुर (भगवान दास मिश्रा) 13 मार्च 2014/ विगत दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश में हुई नक्सलाईड घटना में अनूपपुर जिले के शहीद सीआरपीएफ के जाबाज सिपाही शोभनाथ राठौर का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ ग्राम हर्री-बर्री में सोन एवं तिपान नदी के संगम पर स्थित उद्यान में अंतिम संस्कार किया गया। शहीद सैनिक के भतीजे श्री शुभम राठौर ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान सांसद श्रीमती राजेश नंदिनी सिंह, विधायक श्री रामलाल रौतेल, विधायक श्री मनोज अग्रवाल, पूर्व विधायक श्री बिसाहूलाल सिंह, आयुक्त शहडोल संभाग श्री डी.पी. अहिरवार, पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन श्री वेदप्रकाश शर्मा, सीआरपीएफ के पुलिस उप महानिरीक्षक भोपाल श्री सुरेश कुमार शर्मा, कलेक्टर अनूपपुर श्री नंद कुमारम्, पुलिस अधीक्षक श्री निमिष अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री आभा टोप्पो, एस.डी.एम. श्रीमती मिनिषा पाण्डेय, जनपद पंचायत अध्यक्ष जैतहरी श्री सीतम कोल, अध्यक्ष नगरपालिका अनूपपुर श्री रामखेलावन राठौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैतहरी श्री आर.पी. त्रिपाठी, तहसीलदार श्री महेश अग्रवाल, श्री मूलचंद अग्रवाल, श्री शंकर लाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग तथा प्रिन्ट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार उपस्थित थे।
शव यात्रा शहीद सैनिक श्री सिंह के घर से निकली, जिसमें लोग शोभनाथ राठौर अमर रहे तथा राम नाम सत्य है के नारे लगा रहे थे। श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अतिथियों ने पुष्प चक्र अर्पित किए तथा गार्ड आॅफ आॅनर से सलामी दी। अंतिम संस्कार में शामिल लोग अश्रुपूरित नेत्रों से शहीद शोभनाथ राठौर की वीरता की सराहना कर रहे थे।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 8:24 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 8:24 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "शहीद सिपाही राठौर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार "

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter