Published On:Saturday, March 15, 2014
Posted by NJFI media
गेहूँ खरीदी की तैयारियों का जायजा लिया कलेक्टर ने
होशंगाबाद। समर्थन मूल्य पर 25 मार्च से होने वाली गेहूँ खरीदी की तैयारी का जायला लेने आज कलेक्टर श्री राहुल जैन शुक्करवाड़ा सायलो सेंटर, सेमरीहरचंद, सोहागपुर, शोलापुर खरीदी केन्द्र पर पहुँचे।
इन खरीदी केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं को सूक्ष्मता से कलेक्टर ने देखा। इस मौके पर उन्होंने समिति प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वे गेहूँ खरीदी के लिए मेपिंग करे। उपार्जन केन्द्रों पर तौल कांटे पर्याप्त संख्या में रखे। उन्हीं किसानों को एसएमएस के माध्यम से बुलाएं जिनकी फसल कट चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रो में गेहूं खरीदी के संबंध में व्यापक प्रचार करे। समिति निर्धारित तौलकांटे पर ही परिवहन के लिए जाने वाले गेहूँ की तुलाई करे। तौलकांटे तक गेहूँ की निगरानी का काम समिति का होगा। इसके बाद परिवहनकर्ता की जबाबदारी होगी। खरीदी केन्द्रों पर आद्रंता मीटर एवं सिलाई मशीने सही हालत में हों। हम्मालों के सत्यापन का कार्य शिविर लगाकर कराएं। जहाँ तौलकांटे कम हैं वहाँ किराये से लेकर तौलकांटे लगाए। उन्होंने बताया कि इस बार गेहूँ खरीदी एवं परिवहन द्वारा ंडारण करने का कार्य आॅनलाईन होगा। गेहूँ खरीदी ारतीय खाद्य निगम के मापदंडो पर ही करें।
इस मौके पर शुक्करवाड़ा में अनुविभागीय अधिकारी होशंगाबाद श्री राजेश शाही, सहायक कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया, जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती ज्योतिशाह नरवरिया, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम श्री जे.के.सारस्वत, सायलो के तकनीकी सलाहकार श्री शिवशंकर, सोहागपुर में अनुविागीय अधिकारी श्री पी.एस.यादव सहित मंडी सचिव, समिति प्रबंधकीय उपस्थित थे।


.jpg)