Published On:Wednesday, March 5, 2014
Posted by NJFI media
नेताप्रतिपक्ष म.प्र. सरकार के खिलाफ न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराए
उज्जैन। व्यापम घोटाले में म.प्र. के मंत्री, नेता व अफसर शरीक है। संघ भी घोटाले में भागीदार है। नेता प्रतिपक्ष कटारे उन सभी लोगों के खिलाफ न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराए, जिनके खिलाफ उनके पास पर्याप्त सबूत हैं। शिवराज सीबीआय जाॅंच कभी नहीं करायेगे। शिवराज के सचिव प्रेमचन्द्र भी अपराधी सिद्ध हो चुके हैं।
कटारे को बता दे की सुप्रीम कोर्ट ने आज से 20 पहले निर्णय दिया है कि यदि किसी भी व्यक्ति के पास अपराध के साक्ष्य है तो वह व्यक्ति भ्रष्ट व अपराधी के खिलाफ प्रकरण दायर कर सकते हैं। कटारे सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की प्रतिलिपि ले और सभी पर प्रकरण दर्ज कराए।
म.प्र. सरकार का नेतृत्व शिवराज कर रहे है, मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त है। मंत्री परिषद् का आधार संयुक्त उत्तरदायित्व है। अत कटारे शिवराज व म.प्र. सरकार के खिलाफ न्यायालय मं प्रकरण दर्ज कराए सभी कटघरे में खडे होगे व भ्रष्टाचार व पद के दुरपयोग के अपराधी सिद्ध होगे।


