Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Sunday, March 30, 2014
Posted by NJFI media

खास है नवरात्र, एक-दो नहीं बन रहे हैं चार विशेष संयोग!

भोपाल। आज से शुरू हुए मां दुर्गा की उपासना का पर्व चैत्र नवरात्र के मौके पर सुबह से ही मंदिरों में खासी भीड़ देखने को मिली। शुभ फल प्राप्ति के लिहाज से यह नवरात्रा बहुत ही खास मानी जा रही है। विशेष पूजा अर्चना करने के साथ ही भक्त व्रत रखकर देवी मां को प्रसन्न कर रहे हैं। शहर के सभी देवालयों में नवरात्र पर्व की विशेष तैयारियां की गई है और देवालयों में विधि विधान से जवारे बोए गए हैं।
शहर की कफ्र्यू वाली माता मंदिर, शाहजहांनाबाद दुर्गा मंदिर, तलैया स्थित काली मंदिर, टीटी नगर स्थित माता मंदिर, सिंधी कालोनी, हमीदिया रोड स्थित दुर्गा मंदिर और विधायक विश्रामगृह स्थित मां चामुंडा दरबार सहित शहर के अन्य माता मंदिरों में विशेष सजावट की गई है।
मां भगवती की 9 शक्तियों की उपासना के महापर्व चैत्र नवरात्र में इस बार चार सर्वसिद्ध योग बन रहे हैं। ये देवी उपासना और अन्य धार्मिक कार्यों के लिए बेहद अहम रहेंगे। नवरात्र में इस बार बन रहे चार विशेष संयोग में भक्त देवी साधना के साथ ही पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार एक अप्रैल को सर्वार्थ सिद्ध योग और अमृत सिद्धि योग बन रहा है। वहीं 8 अप्रैल को रामनवमी के दिन पुण्य नक्षत्र का योग है। ऐसी मान्यता है कि पुण्य नक्षत्र के दौरान की गई पूजा अर्चना का पुण्य फल कई गुना बढ़ जाता है वहीं खरीदी भी शुभ मानी जाती है। इसी दिन सुकर्मा योग भी बन रहा है, जबकि भगवान श्रराम का जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाया जाएगा। इससे नवमी पर पूजन और अनुष्ठान का खास फल मिलेगा।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 11:29 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 11:29 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "खास है नवरात्र, एक-दो नहीं बन रहे हैं चार विशेष संयोग!"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter