Published On:Tuesday, March 18, 2014
Posted by NJFI media
कांग्रेस आज जारी करेगी उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट
नयी दिल्ली:आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर सकती है. संभावना जताई जा रही है कि पार्टी वाराणसी से मोदी के खिलाफ उम्मीदवार की घोषणा भी कर सकती है. इसको लेकर आज कांग्रेस पार्टी चुनाव समिति की अहम बैठक हेने वाली है. उम्मीद है कि इस बैठक के बाद पार्टी अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी करेगी.
पार्टी सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक कांग्रेस आज गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ ही दिल्ली की लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान करेगी. लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक अपने 265 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है. कांग्रेस ने 8 मार्च को 194 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. जबकी 13 मार्च को पार्टी ने 71 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी. कई आला नेताओं के चुनाव न लड़ने की इच्छा के बाद. ये देखना दिलचस्प होगा की तीसरी लिस्ट में कांग्रेस किन-किन नेताओं के नामों का ऐलान करती है.


