Published On:Tuesday, March 18, 2014
Posted by NJFI media
आप उम्मीदवार ने लगाए गंभीर आरोप, लौटाया टिकट
दिल्ली की नॉर्थ-वेस्ट सीट से 'आप' उम्मीदवार महेंद्र कुमार ने जहां पार्टी से मदद न मिलने और विधायक राखी बिड़लान द्वारा सात लाख रुपए की मांग किए जाने का आरोप लगाकर टिकट लौटा दिया, वहीं मुरादाबाद से पार्टी उम्मीदवार खालिद परवेज का टिकट काट दिया गया है।
पार्टी सूत्नों के अनुसार सिंह का टिकट काटा गया है। टिकट काटने के पीछे सिंह के आपराधिक मामले में तीन महीने जेल काटने की बात पार्टी से छिपाना बताया जा रहा है। पार्टी की तरफ से इस सीट से अब पूर्व मंत्नी और मंगोलपुरी से विधायक राखी बिडलान को लड़ाए जाने की चर्चा है। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में उत्तर पश्चिमी दिल्ली की सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। फिलहाल इस सीट पर केन्द्रीय मंत्नी कांग्रेस की कृष्णा तीरथ सांसद हैं।
केजरीवाल के लोकसभा चुनाव में उतरने के संकेत के बाद विधायकों को टिकट नहीं दिए जाने को लेकर विवाद खत्म हो गया है और उम्मीद है कि बिडलान को पार्टी इस सीट से उतार सकती है। बिडलान ने शीला दीक्षित सरकार में कद्दावर मंत्नी राजकुमार चौहान को इस सीट पर करारी शिकस्त दी थी।

