Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Thursday, March 6, 2014
Posted by NJFI media

अरविंद केजरीवाल ने कहा, वह नरेंद्र मोदी से उनके घर मिलने जाएंगे


Arvind Kejriwal says he wants to meet Modi at his house now

अहमदाबाद: आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के गुजरात दौरे का आज तीसरा दिन है। केजरीवाल ने आज बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। खबरों के मुताबिक, मोदी ने केजरीवाल को मिलने का वक्त नहीं दिया है, लेकिन केजरीवाल उनके घर की ओर जा रहे हैं और उन्होंने कहा कि जब भी मोदी में फुर्सत में होंगे और उन्हें वक्त देंगे, वह उनसे मिलने लौट आएंगे।
केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के विकास के बारे में जो प्रचार किया जा रहा है, वह गलत है। वह मोदी से मिलने जा रहे हैं और उनसे 16 सवाल पूछेंगे, जो गुजरात से जुड़े हैं। इन सवालों में गुजरात के ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा भ्रष्टाचार और गैस के दाम का मुद्दा है।
इसके साथ ही केजरीवाल ने पूछा है कि किसानों की जमीनों और पानी को उद्योगपतियों को क्यों दिया गया है। महंगी दर पर सोलर एनर्जी क्यों खरीदी जा रही है। अरविंद ने साथ ही यह सवाल भी उठाया कि मोदी अपनी हवाई यात्राओं का ब्यौरा दें।
इससे पूर्व गुजरात में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, स्पीकर बजाने और सभा बुलाने को लेकर उनके खिलाफ गांधीधाम में आचार संहिता का मामला दर्ज किया गया है। इस नए मामले के बाद से अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। दिल्ली में हुए प्रदर्शन के मसले पर भी चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी से जवाब मांगा है।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 10:08 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 10:08 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "अरविंद केजरीवाल ने कहा, वह नरेंद्र मोदी से उनके घर मिलने जाएंगे"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter