Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Friday, March 21, 2014
Posted by NJFI media

आडवाणी के मानते ही शिवसेना ने भाजपा पर बोला हमला



मुंबई। भारतीय जनता पार्टी में आडवाणी के चुनाव लड़ने की सीट को लेकर विवाद भले ही समाप्त हो गया हो लेकिन अब पार्टी की सबसे पुरानी सहयोगी शिवसेना ने यह कह कर नया विवाद खड़ा कर दिया है कि आडवाणी उम्रदराज हो गए हैं लेकिन मैदान से बाहर नहीं हुए हैं।
आडवाणी को मुश्किल से मनाने के बाद अब भाजपा पर शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने जबरदस्त हमला किया है। उद्धव ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र सामना में लिखा है कि आडवाणी बेशक उम्रदराज हो गए हैं, लेकिन मैदान से बाहर नहीं हुए हैं। उन्होंने साफ-साफ नसीहत देने के अंदाज में लिखा है कि आडवाणी को आदर देना न छोड़ें।
उद्धव ने लिखा है कि भाजपा में भले ही मोदी युग शुरू हो गया है, लेकिन राजनीति में अब भी आडवाणी का युग अस्त नहीं हुआ है। पार्टी ने आडवाणी के साथ ठीक नहीं किया। उद्धव का मानना है कि भाजपा ने आडवाणी को टिकट देने में काफी देर की। बुजुर्ग नेताओं का इस तरह से अपमान करना ठीक नहीं है। उद्धव का मानना है कि भाजपा की चाबी अब भी आडवाणी के पास ही है।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 11:06 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 11:06 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "आडवाणी के मानते ही शिवसेना ने भाजपा पर बोला हमला"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter