Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Monday, April 7, 2014
Posted by NJFI media

दिल्ली समेत 14 राज्यों की 91 सीटों पर 10 अप्रैल को वोटिंग के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन



नई दिल्ली: दिल्ली में 10 तारीख को मतदान है. उसी दिन देश की कुल 91 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है. इन सभी सीटों पर मतदान प्रचार आज जोरों पर हैं क्योंकि आज शाम पांच बजे के बाद इन सीटों पर चुनाव प्रचार नहीं हो सकता है.
दिल्ली की सभी सात सीटों पर आज चुनाव प्रचार अपने पूरे जोरों पर रहनेवाला हैं क्योंकि चुनाव आयोग के कायदे कानून के मुताबिक आज शाम पांच बजे के बाद यहां पर चुनाव प्रचार नहीं हो सकता है. यही वजह है कि सभी पार्टियों के उम्मीदवार चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अपना पूरा दम दिखाने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे .

दिल्ली के साथ साथ हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. इसके अलावा एनसीआर में शामिल गाजियाबाद और नोएडा में भी आज शाम पांच बजे ही चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा.

चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक आज कुल 91 सीटों पर चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. इन सभी सीटों पर 10 अप्रैल को मतदान होना है. इन सीटों में बिहार की कुल 6 सीट सासाराम, काराकट, औरंगाबाद, नवादा, जमुई और गया है.

छतीसगढ़ में बस्तर की सीट और जम्मू कश्मीर में जम्मू लोकसभा सीट पर भी आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन होगा जबकि झारखंड की चतरा, कोडरमा, लोहरदगा और पलामू सीट पर भी आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन हैं.

मध्यप्रदेश की सतना, रीवा, सिधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा और होशंगाबाद की सीट पर भी आज ही चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा .

इसी तरह यूपी की 10 लोकसभा सीट सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर और अलीगढ़ में आज ही चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा.

उड़ीसा की 10 लोकसभा सीटों पर भी आज ही चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा. महाराष्ट्र की 14 लोकसभा सीटों बुलढाना, अकोला, अमरावती, वर्धा, रामटेक, नागपुर, गोंदिया, गढ़चिरौली, चंद्रपुर और यवतमाल में आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा. इसके अलावा केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर भी आज ही चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है . इसके अलावा चंडीगढ, अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप की सीट पर भी आज ही चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा .

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 9:41 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 9:41 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "दिल्ली समेत 14 राज्यों की 91 सीटों पर 10 अप्रैल को वोटिंग के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter