Published On:Saturday, April 12, 2014
Posted by NJFI media
2013-14 में रेलवे ने 1.40 लाख करोड़ रूपये कमाए
नई दिल्ली (एसएनएन) : भारतीय रेलवे की कमाई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. वित्तीय वर्ष 2013-14 में रेलवे ने 140485.02 करोड़ रुपये की कमाई की है. जबकि पिछले वित्त वर्ष में रेलवे की कमाई 121831.65 करोड़ रुपये थी. रेल मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारतीय रेल ने 2013-14 में 105.35 करोड़ टन माल की ढुलाई की जो इससे पूर्व वित्त वर्ष के मुकाबले 4.37 करोड़ टन अधिक है.
वस्तुओं की ढुलाई से कुल कमाई 2013-14 में 94925.02 करोड़ रुपये रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 82,852.54 करोड़ रुपये थी. वहीं यात्री कमाई इस वित्त वर्ष में 37478.03 करोड़ रुपये रही जो 2012-13 में 31896.22 करोड़ रुपये थी. वित्त वर्ष 2013-14 में रेल यात्रियों की कुल संख्या 853.5 करोड़ रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 860.21 करोड़ थी.

