Published On:Monday, April 7, 2014
Posted by NJFI media
मानहानि शिकायत: अदालत ने केजरीवाल से 21 मई को पेश होने को कहा
नयी दिल्ली, 07 अप्रैल :भाषा: भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी की ओर से दायर आपराधिक मानहानि शिकायत के संबंध में दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को 21 मई को पेश होने का आज निर्देश दिया।
अदालत ने यह बात तब कही जब केजरीवाल आज अदालत के समक्ष पेश नहीं हुए। उन्हें आरोपी के रूप में समन किया गया था, लेकिन वह इस आधार पर अदालत के समक्ष पेश नहीं हुए कि वह लोकसभा चुनाव में व्यस्त हैं।
अदालत ने यह बात तब कही जब केजरीवाल आज अदालत के समक्ष पेश नहीं हुए। उन्हें आरोपी के रूप में समन किया गया था, लेकिन वह इस आधार पर अदालत के समक्ष पेश नहीं हुए कि वह लोकसभा चुनाव में व्यस्त हैं।


