Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Saturday, April 12, 2014
Posted by NJFI media

प्रियंका ने की वरुण को हराने की अपील

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी ने अपने चचेरे भाई वरुण गांधी को सुल्तानपुर लोकसभा सीट से हराने के लिए वहां की जनता से अपील की है। वरुण गांधी सुल्तानपुर से भाजपा के उम्मीदवार हैं। वहां से कांग्रेस ने संजय सिंह की पत्नी अमिता सिंह को टिकट दिया है। गौरतलब है कि प्रियंका आज अपने भाई राहुल गांधी के नामांकन दाखिल के लिए अमेठी गई थीं। साथ में उनके पति राबर्ट वाड्रा भी गए थे।
हालांकि कुछ दिनों पहले प्रियंका के भाई राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए सुल्तानपुर में शिक्षकों के एक समूह को संबोधित करते हुए वरुण ने कहा था कि स्वसहायता समूह के माध्यम से राहुल ने अपने निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में महिला सशक्तीकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। इस जिले में भी ऐसे प्रयास होने चाहिए।
हालांकि वरुण गांधी द्वारा राहुल की तारीफ की खबरें मीडिया में चलने के बाद उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि उनके बयान को किसी राजनीतिक पार्टी या कैंडिडेट की तारीफ के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। अपनी सफाई में वरुण ने यह भी लिखा है कि पिछली रात टीचर्स और एनजीओ के साथ बैठक में यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें अमेठी में सेल्फ हेल्प ग्रुप की पहल के बारे में पता है, उन्होंने कहा था कि खुद तो नहीं देखा, लेकिन सुना है कि वहां अच्छा काम हो रहा है। वरुण ने यह भी कहा कि वह भी लोगों को सेल्फ हेल्प के जरिए सशक्त बनाए जाने पर जोर देते हैं।


About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 11:50 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 11:50 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "प्रियंका ने की वरुण को हराने की अपील"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter