Published On:Sunday, April 13, 2014
Posted by NJFI media
सोलोमन में भूकंप का तगड़ा झटका
सोलोमन द्वीप समूह में रविवार सुबह भूकंप का तगड़ा झटका महसूस किया गया। इसके तुंरत बाद देश में सूनामी की चेतावनी जारी की गयी, जो बाद में वापस ले ली गयी।
सरकारी सूत्रों के अनुसार तत्काल किसी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप को रिक्टर पैमाने पर 7.6 मापा गया। भूकंप का केंद्र कीरा-कीरा से 100 किलोमीटर दक्षिण में और जमीन से 29 किलोमीटर नीचे था।

