Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Tuesday, April 15, 2014
Posted by NJFI media

मुस्लिम धर्मगुरुओं से मिले राजनाथ, बीजेपी बोली- कुछ भी गलत नहीं


राजनाथ सिंह

समाज के सभी वर्गों और तबकों को साथ लेने में लगे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लखनऊ लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने सोमवार रात राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित मुस्लिम धर्मगुरुओं से मुलाकात की.
पार्टी सूत्रों के अनुसार सिंह शहर के मौजूदा सांसद लालजी टंडन तथा महापौर दिनेश शर्मा के साथ आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष और प्रतिष्ठित शिया उलमा मौलाना कल्बे सादिक, मौलाना कल्बे जव्वाद, मौलाना हमीदुल हसन, मौलाना यासूब अब्बास के अलावा ईदगाह के इमाम तथा पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली से उनके घर जाकर अलग अलग भेंट की.
इन मुलाकातों के दौरान सिंह के साथ रहे लखनऊ के मौजूदा सांसद तथा लोकसभा चुनाव प्रभारी टंडन ने इस संबंध में बातचीत करने पर बताया कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी. सभी उम्मीदवार शहर के सभी तबकों और धर्मों के प्रतिष्ठित लोगों से भेंट करते है और उनका समर्थन मांगते हैं. यह बताते हुए कि इन मुलाकातों में कोई राजनीतिक बातचीत नहीं हुई, टंडन ने कहा कि मुस्लिम धर्मगुरुओं ने मुस्लिम समाज की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें विशेष अवसर की जरुरत बताई गई और बीजेपी के चुनाव घोषणा पत्र में इस बिंदु का समावेश है.
टंडन ने कहा कि बीजेपी जाति, पंथ और मजहब के आधार पर भेदभाव की राजनीति नहीं करती और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में भरोसा करती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं से बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी धर्म मजहब के लोगों के घर जाकर समर्थन और सहयोग मांगने की अपील करते रहे हैं और मुस्लिम धर्मगुरुओं के अलावा सिख एवं अन्य सम्प्रदाय के धर्मगुरुओं से उनकी मुलाकातें इसी कोशिश का हिस्सा हैं.
राजनाथ ने समर्थन मांगा: जब्‍बाद
राजनाथ सिंह से हुई मुलाकात के बारे पूछे जाने पर मौलाना फरंगी महली ने कहा कि बहुत अच्छे माहौल में मुलाकात हुई जिसके दौरान कई मसलों पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि राजनाथ हमारे वालिद से वैसे भी पुराने रिश्ते रहे हैं और जब वह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब भी हमारे यहां आते रहे हैं. मौलाना कल्बे जब्बाद ने कहा कि उन्होंने हमारे सामने अपनी बात रखी और समर्थन मांगा. हम उनकी बात अपने लोगों के सामने रखेंगे पर हम अपनी बात अपने लोगों पर थोपते नहीं हैं.
धर्म नहीं विकास के मुद्दे पर मांग रहे वोट
बीजेपी ने आज कहा कि राजनाथ सिंह की मुस्लिम धार्मिक नेताओं से मुलाकात में कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि एक उम्मीदवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में सभी मतदाताओं से मिलना चाहिए. बीजेपी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि हमें कोई दिक्कत नहीं है. राजनाथ जी ने कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में सभी मतदाताओं से मुलाकात कर रहे हैं. वह धर्म के नाम पर वोट नहीं मांग रहे हैं बल्कि विकास के मुद्दे पर वोट मांग रहे हैं.


About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 7:17 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 7:17 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "मुस्लिम धर्मगुरुओं से मिले राजनाथ, बीजेपी बोली- कुछ भी गलत नहीं"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter