Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Tuesday, April 15, 2014
Posted by NJFI media

अफगानिस्तान में मंत्री और लीबिया में जॉर्डन के राजदूत का अपहरण


अफगानिस्तान में मंत्री और लीबिया में जॉर्डन के राजदूत का अपहरण

काबुल. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने उप लोक निर्माण मंत्री अहमद शाह वाहिद का अपहरण कर लिया। मंगलवार को एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। इस बीच लीबिया में जॉर्डन के राजदूत के भी अगवा होने की खबर है। बताया जा रहा है कि त्रिपोली में कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर उन्हें बंधक बना लिया। इस वारदात में उनका ड्राइवर बुरी तरह जख्मी हो गया। 
 
कार रोक कर किया अपहरण
 
काबुल पुलिस गुल आगा हाशिम के मुताबिक, उप मंत्री अहमद शाह काम के लिए निकले थे। कुछ ही देर बाद पांच बंदूकधारियों ने उनकी कार का पीछा करना शुरू किया और उत्तरी काबुल में उन्हें ओवरटेक कर बंदूक की नोक पर जबरन अपनी कार में बिठा ले गए।
 
लोक निर्माण मंत्रालय के प्रवक्ता सोहैल कक्कड़ ने कहा, "हमलावरों ने उपमंत्री के ड्राइवर को गोली मार कर जख्मी कर दिया, क्योंकि ड्राइवर गाड़ी तेजी से भगा कर सुरक्षित जगह पर पहुंचना चाहता था।"
 
हालांकि, इस अपहरण के पीछे किसका हाथ है, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। कक्कड़ के मुताबिक, "अपहरणकर्ता की ओर से किसी प्रकार की मांग नहीं की गई।"
 
कौन हैं वाहिद?
 
50 वर्षीय वाहिद ने इटली से सड़क निर्माण में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वे चार साल से उप लोक निर्माण मंत्री हैं। कक्कड़ ने कहा, "इससे पहले वे सड़क के पुनर्निर्माण की देखरेख मंत्रालय में काम करते थे।" 
 
कक्कड़ ने ये भी कहा कि वाहिद निहायत ही पेशेवर आदमी हैं और उनका किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में पैसों को लिए तालिबान विद्रोहियों द्वारा किसी का भी अपहरण करना आम बात है, लेकिन अपहृत लोगों में वाहिद सर्वोच्च रैंकिंग सरकारी अधिकारी हैं।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 7:15 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 7:15 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "अफगानिस्तान में मंत्री और लीबिया में जॉर्डन के राजदूत का अपहरण"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter