खोस्त (अफगानिस्तान)। अफगानिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को पूर्वी प्रांत खोस्त में दो विदेशी महिला पत्रकारों को गोली मारी गई। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।
खोस्त प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता मोबरारेज मुहम्मद जरदान ने बताया कि दोनों महिला पत्रकारों को शुक्रवार सुबह जिला पुलिस मुख्यालय के भीतर गोली मारी गई। खोस्त के पुलिस प्रमुख याकूब मंदोजई ने कहा कि बंदूकधारी ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी।
गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान मारी जाने वाली वह दूसरी महिला पत्रकार हैं। इससे पहले गत 11 मार्च को स्वीडन की पत्रकार 51 वर्षीय नील्स हार्नर की हत्या कर दी गई थी। हार्नर की हत्या उस समय की गई, जब वह जनवरी में काबुल में एक रेस्त्रां पर हुए हमले के संबंध में खबर पर काम कर रही थी। हमले में 13 विदेशी समेत 21 लोग मारे गए थे।
गत 20 मार्च को तालिबान आतंकियों द्वारा काबुल के उच्च सुरक्षा वाले सेरेना होटल में की गई गोलीबारी में एएफपी के वरिष्ठ अफगान रिपोर्टर सरदार अहमद समेत नौ लोगों की मौत हो गई थी।
खोस्त प्रांत पाकिस्तान के अशांत उत्तरी वजीरिस्तान के कबायली क्षेत्र की सीमा से लगा है, जिसे हक्कानी नेटवर्क का गढ़ माना जाता है। अफगानिस्तान में शनिवार को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। देश के इतिहास में पहली बार सत्ता का हस्तांतरण लोकतांत्रिक तरीके से होगा। राष्ट्रपति हामिद करजई के उत्तराधिकारी को चुनने के लिए शनिवार को होने वाले मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अफगानिस्तान के संविधान के मुताबिक, करजई तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव नहीं लड़ सकते। सुरक्षा के मद्देनजर देशभर में सेना, पुलिस व खुफिया सेवाओं के करीब चार लाख कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
About the Author
Posted by NJFI24x7.in
on 5:48 AM. Filed under
international
.
You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0.
Feel free to leave a response
By NJFI media
on 5:48 AM. Filed under
international
.
Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response