Published On:Sunday, April 13, 2014
Posted by NJFI media
देखिए, दिल दहला देने वाले नक्सली हमले की खौफनाक तस्वीरें
रायपुर: छत्तीसगढ़ में हुए तीसरे चरण के मतदान के दौरान नक्सलियों ने दो हमलों में करीब 15 लोगों की जान ले ली। इनमें छह सीआरपीएफ जवान थे। सात चुनाव करवाने गई टीम में शामिल थे। यह दोनों हमले बीजापुर और सुकमा में हुए।
ईवीएम को लेकर बीजापुर वापस लौट रहे मतदान दल को नक्सलियों ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे निशाना बनाया। घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने कुटरू से करीब सात किमी दूर पुलिस जवानों की सुरक्षा में चल रही मिनी बस को ही उड़ा दिया। विस्फोटक इतना शक्तिशाली था कि मिनी बस दूर जा गिरी। विस्फोट के बाद पुलिस और नक्सलियों के बीच जमकर गोलीबारी हुई।
घायलों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। इलाके में 70 से ज्यादा नक्सलियों की मौजूदगी की वजह से जवानों को इंटेलिजेंस ने एक दिन पहले से ही अलर्ट कर दिया था।

