Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Thursday, April 17, 2014
Posted by NJFI media

धोवन ने नौसेना प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली

 
नई दिल्ली: दुर्घटनाओं के मद्देनजर नौसेना प्रमुख के पद से डीके जोशी के अचानक इस्तीफा देने के बाद करीब दो माह से रिक्त पड़े चीफ ऑफ नेवल स्टाफ के पद की जिम्मेदारी एडमिरल रॉबिन के धोवन ने संभाल ली है।
नौवहन और दिशा विशेषज्ञ धोवन नौसेना के उप प्रमुख थे और उन्हें एडमिरल जोशी के इस्तीफे के बाद कार्यकारी नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया था।
नौसेना प्रमुख के पद पर एडमिरल धोवन का कार्यकाल 25 माह का होगा और वह मई, 2016 में अवकाश ग्रहण करेंगे। 59-वर्षीय धोवन ने उस समय जिम्मेदारी संभाली है, जब नौसेना युद्धपोतों की दुर्घटनाओं और अन्य दुर्घटनाओं से जूझ रहा है।
धोवन ने किसी संचालनगत कमान (ऑपरेशनल कमांड) का नेतृत्व नहीं किया, लेकिन उन्होंने अपने करियर के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली तथा स्टाफ नियुक्तियों का जिम्मा संभाला। उनकी कमान नियुक्तियों में मिसाइल युक्त लड़ाकू पोत आईएनएस खुखरी, निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस रंजीत और आईएनएस दिल्ली तथा फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट (एफओसीईएफ) शामिल हैं।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 2:48 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 2:48 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "धोवन ने नौसेना प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter