Published On:Wednesday, April 16, 2014
Posted by NJFI media
द. कोरिया: नौका डूबी, दो मरे, 290 यात्री लापता
दक्षिण कोरिया में एक नौका के डूबने से दो लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 290 लोग लापता हैं.
नौका में 459 लोग सवार थे. स्थानीय मीडिया में आई ख़बरों के अनुसार अभी तक 180 लोगों को बचाया गया है.
राहत और बचाव का कार्य बड़े पैमाने पर जारी है और इस कार्य में नेवी, तटरक्षक और नागरिक पोत समेत दर्जनों पोत और हैलीकॉप्टर लगाए गए हैं.
दक्षिण कोरिया की योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार नौका पर सवार यात्रियों में ज़्यादातर स्कूली छात्र थे. ये सभी इंशियोन बंदरगाह से दक्षिण में स्थित जेजू द्वीप के एक रिसॉर्ट को जा रहे थे.
खबरों में कहा गया है कि पानी में कूदे कुछ लोगों को आस-पास के व्यावसायिक जहाजों द्वारा बचाया गया. इस दुर्घटना में 13 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं.
इससे पहले अधिकारियों ने 368 लोगों को सुरक्षित बचाने का दावा किया था, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि ये आंकड़े ग़लत हैं.

