Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Friday, April 4, 2014
Posted by NJFI media

केजरीवाल को दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान एक शख्स ने घूंसा मारा


Man punches Arvind Kejriwal during election campaign in Delhi


नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर एक शख्स ने राजधानी दिल्ली के दक्षिण पुरी इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान हमला कर दिया। उस शख्स ने केजरीवाल को घूंसा मारने की कोशिश की। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें पीठ में मुक्का मारा गया।
इसके बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उस शख्स को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने उस शख्स को हिरासत में ले लिया।
केजरीवाल ने कहा, प्रधानमंत्री बनने के लिए कुछ लोग कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं। वे चाहे जो भी करें, उन्हें करने दीजिए। हमारा धर्म हमें अहिंसा सिखाता है। अगर हम अपना हाथ उठाएंगे तो यह आंदोलन खत्म हो जाएगा। शांति की अपील करते हुए आप नेता ने अपने समर्थकों से किसी तरह की हिंसा में शामिल नहीं होने को कहा ।
इससे पहले भी केजरीवाल पर कई दफा हमला हो चुका है। 28 मार्च को हरियाणा में एक चुनावी रैली में एक व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया था। उसका दावा था कि वह सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का समर्थक है।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 1:43 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 1:43 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "केजरीवाल को दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान एक शख्स ने घूंसा मारा"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter