Published On:Sunday, April 13, 2014
Posted by NJFI media
मोदी प्रधानमंत्री पद हेतु योग्य नहीं, संघ प्रमुख बनाये भागवत
उज्जैन। मोदी प्रधानमंत्री पद हेतु योग्य नहीं। उन्हें देश के इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, सामाजिकता, आध्यात्मिकता,
सुसंस्कारों व राष्टीय सामाजिक एवं आर्थिक अभिसमयोंका भी संज्ञान नहीं। अहं पूर्वाग्रह, सर्व अपमान, पॅंूजीपति,
उद्योगपतियों कारपोरेट व कालेधन कुबेरों की दलाली ही उनक चरित्र हैं। उपरोक्त अवगुणों से परिपूर्ण नाजीवादी चेहरा
देश का प्रधानमंत्री नहीं हो सकता। मेदी आत्मिक व भावनात्मक रूप से ही साम्प्रदायिक नजर आते हैं।
मोहन भागवत मोदी मोह में घृतराष्ट हैं। विवेकहीन मोदी उन्हे नजर नहीं आ रहा। संघ व भागवत अविश्वास की आग में
जल रहे हैं। मोहन भागवत को आराम की अनिवार्यता हैं। वे मोदी को संघ प्रमुख के रूप में अपना उत्तराधिकारी घोषित
करे तथा अडवाणी को राजग का प्रधानमंत्री बनने हेतु हरी झण्डी दे। यह परिवर्तन देशहित में अनिवार्य है मोहन भागवत
भी उपरोक्त परिवर्तन को सहर्ष स्वीकारे।


