Published On:Tuesday, April 1, 2014
Posted by NJFI media
छह तालीबानी नेताओं को बम से उड़ाया
काबुल। एक आत्मघाती हमलावर सहित छह तालिबान नेताओं की बम धमाके में मौत हो गई। अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसी ने एक बयान जारी कर कहा कि चार्ख जिले के शाह कला इलाके में मंगलवार को आत्मघाती हमले के लिए बम से भरे एक जैकेट के समय से पहले ही फट जाने के कारण छह तालिबान कमांडर और एक संभावित आत्मघाती हमलावर की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस प्रवक्ता अब्दुल खलील असीर के हवाले से घटना से एक दिन पहले कहा कि पुलिस ने उत्तरी टखर प्रांत की राजधानी तालुकान सिटी से 2,000 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जब्त की थी। असीर ने कहा कि आतंकवादी चुनाव के दौरान प्रांत में अस्थिरता पैदा करने की योजना बना रहे थे।
ठीक इसी तरह की घटना में सोमवार को फराह प्रांत के पश्चिमी हिस्से में एक कार में विस्फोट हो जाने के कारण पांच आतंकवादी मारे गए थे। उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में पांच अप्रैल को राष्ट्रपति एवं प्रांतीय परिषदीय चुनाव होने वाले हैं।

