Published On:Wednesday, April 16, 2014
Posted by NJFI media
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, 'जॉली एलएलबी' बेस्ट हिंदी फिल्म
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है. 'गुलाब गैंग' को सामाजिक मुद्दों के लिए बेस्ट फिल्म का नेशनल अवॉर्ड दिया जाएगा जबकि 'जॉली एलएलबी' को बेस्ट हिंदी फिल्म के अवॉर्ड के लिए चुना गया है.
'चिडिया उड़' के लिए प्रांजल दुआ को बेस्ट डायरेक्टर (शॉर्ट फिल्म कैटेगरी) का अवॉर्ड जबकि रंगभूमि को नॉन फीचर फिल्म का अवॉर्ड दिया जाएगा. 'जॉली एलएलबी' में शानदार अभिनय के लिए सौरभ शुक्ला को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के अवॉर्ड के लिए चुना गया है.
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अवॉर्ड के लिए 'शाहिद' फिल्म के राजकुमार और सूरज बी मुडु को चुना गया है जबकि गणेश आचार्य को 'भाग मिल्खा भाग' के मशहूर गाने 'मस्तों का झुंड' के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड दिया गया है.

