Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Monday, April 7, 2014
Posted by NJFI media

असम और त्रिपुरा की छह सीटों पर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न

गुवाहाटी। असम और त्रिपुरा की छह सीटों पर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इन दोनों राज्यों में दोपहर साढ़े तीन बजे तक भारी मतदान होने की खबर है। असम में 3:30 बजे तक 65 फीसद जबकि त्रिपुरा में 74 फीसद मतदान हुआ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कुछ जगहों पर ईवीएम में खराबी आने की शिकायत चुनाव अधिकारी से की थी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि शिकायत आने के बाद ईवीएम को तुरंत ठीक करा दिया गया।
गौरतलब है कि असम की पांच लोकसभा सीटों पर दो केंद्रीय मंत्रियों सहित 51 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। कड़ी सुरक्षा के बीच 64 लाख 41 हजार 634 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
चुनाव में तेजपुर, कोलियाबोर, जोरहट, डिब्रूगढ़ और लखीमपुर सीटों से कांग्रेस, बीजेपी, एआइयूडीएफ, एजीपी, तृणमूल कांग्रेस, आप, एसयूसीआई, माकपा, एआइएफबी और सपा चुनाव लड़ रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री रानी नाराह और पवन सिंह घाटोवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं निवर्तमान सांसद बिजॉय कृष्ण हांडिक, मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई और भूपेन कुमार बोरा चुनाव लड़ने वाले 51 उम्मीदवारों में शामिल हैं। असम से कांग्रेस के केंद्रीय मंत्री रानी नाराह पवन सिंह घटोवार सहित मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई भी चुनावी मैदान में हैं।
वहीं, दूसरी ओर वाममोर्चा शासित त्रिपुरा की एक संसदीय सीट त्रिपुरा वेस्ट पर मुकाबला सीपीएम कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच होना है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला सीपीएम के शंकर प्रसाद दत्त कांग्रेस के अरुणोदय साहा, बीजेपी के सुधीन्द्र दासगुप्ता और तृणमूल के रतन चक्रवर्ती के बीच है।
इन सभी सीटों के लिए मतदान शाम 5 बजे तक होगा। चुनाव को देखते हुए दोनों राज्यों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।इस बार देश के 81 करोड़ 40 लाख मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 12-15 करोड़ मतदाता पहली बार इस महापर्व में हिस्सा लेंगे। अब भी दर्जनों प्रत्याशी नामांकन भर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार का चुनाव काफी अहम है, क्योंकि पिछले कुछ चुनावों में मतदाताओं ने सत्ता का स्पष्ट हस्तांतरण किया है। भारत में हर चुनाव खासा अहम हो रहा है, क्योंकि इस प्रक्रिया में बड़ी संख्या में मतदाता हिस्सा ले रहे हैं। आम चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए पहली बार मतदान के लिए अतिरिक्त समय दिया जा रहा है। इस बार मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। हालांकि, सुरक्षा कारणों के मद्देनजर पूर्वोत्तर में मतदान सुबह 7 से शाम 5 बजे तक ही होगा, जबकि मणिपुर और नगालैंड में सुबह 7 से दोपहर बाद 4 बजे तक ही मतदान होगा। इस बार चुनाव आयोग ने झारखंड के चार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों राजमहल, दुमका, गोद्दा और धनबाद में सुबह 7 से शाम 4 बजे तक ही मतदान कराने का फैसला किया है।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 7:00 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 7:00 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "असम और त्रिपुरा की छह सीटों पर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter