Published On:Monday, April 14, 2014
Posted by NJFI media
बारू के खुलासे के बाद अब पारेख का धमाका, मुश्किल में कांग्रेस
नई दिल्ली. देश के प्रधानमंत्री पर हो रहे किताबी हमलों से न सिर्फ डॉ मनमोहन सिंह परेशान हैं बल्कि इसने कांग्रेस को भी असहज कर दिया है। भले ही मनमोहन सिंह कई अहम मुद्दों पर मौन रहते हों, लेकिन उन पर हो रहे किताबी हमलों ने यूपीए सरकार के कई राज खोल दिए हैं। प्रधानमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू के खुलासे के बाद अब पूर्व कोयला सचिव पीसी पारेख के किताबी खुलासे ने यूपीए सरकार के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। पारेख ने अपनी किताब के जरिए यूपीए सरकार में डॉ मनमोहन सिंह की स्थिति के बारे में बड़ा खुलासा किया है।

