Published On:Monday, April 14, 2014
Posted by NJFI media
7 बच्चों की मां ही निकली हत्यारिन
साल्ट लेक सिटी : अमेरिका पुलिस ने सात बच्चों की हत्या करने के मामले में एक अमेरिकी महिला को गिरफ्तार किया है. जांचकर्ताओं ने बताया कि तीन साल पहले तक उटाह के घर में रहने वाली मेगन हंटसमैन ने इन बच्चों को 1996 से लेकर 2006 के बीच में जन्म दिया था. महिला ने इन सातों बच्चों के शव को घर के गैराज में एक बक्से में भरकर रखा था.
पुलिस कैप्टन माइकल रॉबर्ट्स ने बताया कि हंट्समैन के पूर्व पति ने शनिवार को घर में एक शिशु की मौत को लेकर अधिकारियों को फोन किया. अधिकारियों ने जांच में छह और शव बरामद किए.

