Published On:Thursday, April 17, 2014
Posted by NJFI media
पुणे: बटन कोई दबाओ,वोट कांग्रेस को !
पुणे (एसएनएन):
आज पुणे में हो रही लोकसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान एक मतदान केंद्र में
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के खराब होने की वजह से वोटरों को परेशानी का
सामना करना पड़ा. हुआ यूं कि खराब ईवीएम से डाले गए सभी वोट कांग्रेस की
झोली में जा रहे थे. यहां
के शामराव कलमाड़ी स्कूल के पोलिंग बूथ में खराब ईवीएम में कोई भी बटन
दबाने पर कांग्रेस को वोट जा रहा था. वोटरों द्वारा गड़बड़ी की सूचना दिए
जाने पर निर्वाचन अधिकारियों ने तुरंत वोटिंग रुकवाई. हालांकि, तब तक 28
लोग वोट डाल चुके थे.
हालांकि
इसके बाद उन सभी 28 मतदाताओं को निर्वाचन आयोग ने दोबारा मतदान करने की
अनुमति दी. बीजेपी के कार्यकर्ता मधुर सहश्रबुद्धि ने कहा कि निर्वाचन
अधिकारी ने उस मतदान केंद्र के लिए नए ईवीएम के आदेश दिए हैं, जो जल्द आ
जाएगा. इससे पहले भी ईवीएम के खराब होने की शिकायतें आ चुकी हैं.
गुरुवार
को हो रहे चुनाव के लिए पटना, भोपाल और बाड़मेर में भी ईवीएम को लेकर
दिक्कतों की खबर आई है. इससे पहले असम के जोरहाट में भी ऐसा हुआ था. वहां
मॉक टेस्ट के दौरान ईवीएम का कोई भी बटन दबाने पर वोट बीजेपी के खाते में
ही जा रहा था.

