Published On:Saturday, April 19, 2014
Posted by NJFI media
गिरिराज बोले- चुनाव के बाद मोदी आलोचकों को पाकिस्तान जाना होगा, EC के पास बढ़ रही शिकायतें
दिल्ली. बिहार की नवादा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने झारखंड के गोड्डा में विवादास्पद बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने एक चुनावी रैली में कहा है कि जो लोग उनकी पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का विरोध करते हैं, उन्हें आम चुनाव परिणामों के बाद भारत छोड़कर पाकिस्तान जाना होगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों के लिए भारत में रहने के लिए कोई स्थान नहीं होगा और उन्हें पाकिस्तान में शरण लेनी होगी। गिरिराज सिंह ने यह बयान बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी की मौजूदगी में दिया। गिरिराज सिंह बिहार की नवादा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। उधर, प्रदेश कांग्रेस के प्रेमचंद मिश्र ने भाजपा नेता के बयान के विरुद्ध चुनाव आयोग (EC) से कार्रवाई की मांग की है। इस चुनाव में आयोग के पास पिछले कुछ दिनों में काफी संख्या में शिकायतें पहुंच रही हैं

